गुमला के सिसई में देवी मंडप के प्रतीक को क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश
गुमला के सिसई बस्ती स्थित देवी मण्डप के गर्भ गृह में मौजूद देवी मां के प्रतीक को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है. सूचना पर थानेदार नीरज कुमार दल बल के साथ स्थल पहुंच मुआयना किये और जांच में जुट गए हैं.
मामले का खुलासा उस समय हुआ. जब पड़ोस की महिला पूजा अर्चना के लिए मण्डप गयी थी. मण्डप के अंदर ईंट के टुकड़े पड़ा हुआ था, मां के एक प्रतीक चिन्ह को उसी ईंट से कुचने का निशान था. थानेदार ने बताया कि जिला से विशेष जांच दल बुलाया गया है. जल्द ही इसका खुलासा कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
इधर जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा, सीओ अशोक बड़ाइक, हिन्दू जागरण मंच के संजय वर्मा, रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, सुधीर साहू सहित कई लोग मौके पर पहुंचकर मुआयना किये. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
