गुमला

Video : बच्ची से दुष्कर्म, फिर मामले को दबाने के लिए ऐसे बैठी पंचायत, अचानक पहुंची पुलिस

Video : गुमला में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ जिसके बाद दुष्कर्म की घटना को दबाने का प्रयास किया गया. गांव में पंचायत लगाकर दुष्कर्म के आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. पंचायत के फैसले के बाद आरोपी ने 20 हजार रुपये तत्काल दिया. उक्त राशि से पंचायत ने मांस व दारू की पार्टी मनायी. जबकि आरोपी को 80 हजार रुपये एक सप्ताह के अंदर देने का फरमान सुनाया. हालांकि, गांव में जब दुष्कर्म की घटना के बाद जश्न मन रहा था. तभी पुलिस गांव पहुंच गयी और आरोपी सुनील लोहरा को गिरफ्तार कर लिया.

मामला, घाघरा थाना के पलमा गांव की है. थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले को पंचायत में पंचायती कर गांव वाले दबाने का प्रयास कर रहे थे. गांव के दबाव के चलते मामला थाना तक नहीं पहुंच रहा था. जिसके बाद घाघरा पुलिस गांव जाकर पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिक दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. मामले का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *