जांच करने पहुंचे थानेदार को लोगों ने पीटा
कैरो (लोहरदगा): कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी की सोमवार की रात में नगजुआ में लोगों ने पिटाई कर दी. इसमें थाना प्रभारी घायल हो गए. यह घटना नरौली पंचायत के नगजुआ मिडिल स्कूल के समीप स्थित दुकान में चोरी की घटना के सत्यापन के दौरान हुई. जानकारी के अनुसार, शनिवार को दुकान में चोरी हुई, तो दुकानदार इरफान अंसारी ने इसकी सूचना कैरो थाना को दी थी. जिसके सत्यापन के लिए थाना प्रभारी दुकान पर पहुंचे थे. मौके पर दुकानदार इरफान ने थानेदार पर थाने में अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. इसके बाद दुकानदार, उसके परिजनों और अन्य लोगों ने थानेदार से मारपीट शुरू कर दी. इस पर थाना प्रभारी ने अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद मामला शांत हो पाया. इधर नगजुआ के ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह में एसपी सादिक अनवर रिजवी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.
