गुमला

कलयुगी बेटा : किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में हो रहा था विवादलाठी से पीटकर पिता की हत्या

रायडीह के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरजट्टा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. गांव में एक 18 वर्षीय बेटे ने अपने ही 58 वर्षीय पिता की लाठी से मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जरजट्टा गांव में इंद्र पूजा एवं मेला का आयोजन किया गया था. पूजा और मेले के दौरान गांव के कई लोग नशे की हालत में थे.

इधर, मेला के दूसरे दिन किसी बात को लेकर बुधमन खड़िया और उनके पुत्र समेश्वर खड़िया के बीच कहासुनी हो गयी और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी. बताया जाता है कि इसी दौरान आवेश में आकर समेश्वर खड़िया ने घर में रखी लाठी उठा ली और अपने पिता बुधमन खड़िया के सिर पर जोरदार वार कर दिया. लाठी के प्रहार से बुधमन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश कुमार साव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से ही आरोपी पुत्र समेश्वर खड़िया को हिरासत में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *