गुमला

गुमला की समस्याओं से रमेश चीनी ने सीएम हेमंत को कराया अवगत

फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल एवं रोहित पोद्दार एवं अन्य पदाधिकारी के साथ साउथ छोटानागपुर की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुमला जिला से संबंधित समस्याओं को लेकर अपनी मांगों को रखते हुए ज्ञापन सौंपा है. मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया. रमेश कुमार ने सीएम को दिये ज्ञापन में बॉक्साइट अधारित प्लांट स्थापित करने की मांग की है.

इसके अलावा शहर की मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ करने, स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने, बस स्टैंड का आधुनिकीकरण एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित, शहर में नियमित विद्युत आपूर्ति, बाजार क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को दुरूस्त करने, व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बाजार क्षेत्र में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस गश्त बढ़ाने, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने, गुमला शहर में नये निवेश, उद्योग एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई योजनाबद्ध ढंग से करने, शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की मांग की है. मौके पर अमर प्रदीप कुजूर भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *