गुमला

स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म का आरोप

सिसई थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रा की मां के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब छह से सात घंटे के भीतर मंगलवार रात अरंगी जंगल से छात्रा को बरामद करने में सफल रहा है. पुलिस ने मामले में शामिल पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में घाघरा थाना क्षेत्र के काचा पारा गांव निवासी बिरिया उरांव (18), मुन्ना उरांव (26), राजेश उरांव (22), बीरेंद्र उरांव (30) तथा अरंगी गांव निवासी आशीष लोहरा (20) शामिल हैं.

बताया गया कि मंगलवार शाम करीब तीन बजे छात्रा स्कूल से साइकिल से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान बोलेरो सवार पांच युवकों ने कथित रूप से उसका अपहरण किया था. छात्रा के पीछे आ रही दो अन्य छात्राओं ने रास्ते में उसका साइकिल और स्कूल बैग गिरा देख इसकी जानकारी परिजनों को दी. छात्रा के अचानक गायब होने और सामान रास्ते में मिलने से परिजनों को अपहरण की आशंका हुई. इसके बाद छात्रा की मां ने सिसई थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी. पुलिस टीम ने रात में अरंगी जंगल से छात्रा को बरामद करते हुए मुख्य आरोपी बिरिया उरांव को हिरासत में लिया. प्रारंभिक पूछताछ में बिरिया ने कथित रूप से अपने अन्य साथियों के नाम बताए. इसके बाद पुलिस ने उनके घरों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जेएच 01 ए 25699 को भी जब्त कर लिया है. घटना के पीछे एकतरफा प्रेम का मामला सामने आया है. मुख्य आरोपी बिरिया उरांव के द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस दुष्कर्म के मामले में अभी नही बता रहा है,थानेदार नीरज कुमार ने कहा कि  मेडिकल और छात्रा के ब्यान के बाद कुछ कहा जा सकता है मामले की जांच की जा  रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *